दिल्ली में इंग्लैंड-अफगानिस्तान का मैच आज, इन रास्तों पर वाहन प्रवेश पर रोक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

 
 नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके चलते दोपहर और रात के समय स्टेडियम के आसपास यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ने लोगों को इस दौरान स्टेडियम के आसपास वाले रास्तों की जगह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी है।


यातायात पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर 2 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके चलते स्टेडियम के आसपास यातायात में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरूनानक चौक से असफ अली रोड तक सड़कों पर भारी वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक स्टेडियम से दूर रहने की सलाह दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार


इस दौरान राजघाट से जवाहर लाल नेहरू मार्ग, कमला मार्केट से राजघाट, असफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक यातायात प्रभावित रहेगा। बदादुरशाह जफर मार्ग पर वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। यहां खड़ी गाड़ियों को क्रेन की मदद से उठा लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इन गेटों से मिलेगा प्रवेश
गेट संख्या 1 से 7 तक के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से प्रवेश मिलेगा।
गेट संख्या 8 से 15 तक के लिए अंबेडकर बस टर्मिनल के आगे से प्रवेश कर सकेंगे।
गेट संख्या 16 से 18 तक जाने के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से प्रवेश होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

यहां होगी पार्क एंड राइड सुविधा
माता सुंदरी पार्किंग
शांति वन पार्किंग
वेलड्रोम रोड के नीचे

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119