बाइक से बहन के साथ घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

खबर शेयर करें

खटीमा। बाइक पर सवार होकर बहन के साथ घर लौट रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों भाई-बहन बेटी से मिलकर घर लौट रहे थेे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। 

प्रतापपुर नंबर छह निवासी 56 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह अपनी छोटी बहन अमरजीत कौर के साथ शुक्रवार को अपनी बेटी बलजीत कौर से मिलने उसके घर पटपुरा गांव गए हुए थे। उनकी बहन अमरजीत कौर दो दिन पूर्व हरियाणा के फतेहाबाद से उनके घर आई थी। देर शाम को जब वह दोनों बेटी से मिलने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज रोड पर झनकट के समीप उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा पुलिस ने 1.85 करोड़ की ठगी का फरार आरोपी दिल्ली से पकड़ा

दोनों घायल भाई-बहन को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान परमजीत सिंह की मृत्यु हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल अमरजीत कौर को हायर सेंटर रिफर कर दिया गया। उनका नगर के एक निजी अस्पताल में  इलाज चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला प्रशासन का राशन व आयुष्मान कार्ड माफियाओं पर प्रहार - 3323 राशन कार्ड, 9428 आयुष्मान कार्ड निरस्त, जांच जारी, मुकदमा दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विजय बोहरा अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।  पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। इधर परमजीत सिंह की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक खेतीबाड़ी करते थे। उनका एक बेटा व एक बेटी है। बेटा इग्लैंड में है जबकि बेटी पटपुरा गांव में रहती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119