दो बच्चों के पिता ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी
पिपलिया नंबर एक निवासी राजू मंडल (28) पुत्र सागर मंडल ने सोमवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते कमरे में पंखे के साथ लटककर फांसी लगा ली। बताया जाता है कि गांव में दुर्गा पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। युवक के माता पिता ने सोचा कि उसका पुत्र दुर्गा पूजा कार्यक्रम में गया है। जब काफी देर हो गयी तो उन्होंने अपने घर पर तीसरे मंजिल पर देखा, जहां उसका पुत्र राजू पंखे से फांसी लगा कर लटका हुआ था।
परिवार के लोग दुर्गा पूजा पिपलिया नंबर एक में गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सागर मंडल अपने पीछे पत्नी मनीशा, एक बेटी रुही, बेटा जुआंश को रोता विलखता छोड़ गया है। मंगलवार को पोस्टमार्डम के बाद शव परिजनों का सौंपा गया और दोपहर बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर