जेठानी से विवाद के बाद भीमताल झील में कूदी महिला-पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

खबर शेयर करें

-महिला ने सिपाही के हाथ में काटा दांत

भीमताल। नगर से लगे एक गांव की महिला ने शुक्रवार की शाम जेठानी के साथ हुई मामूली विवाद के चलते भीमताल झील में छलांग लगा दी। महिला को कूद मारता देख थाने के कांस्टेबल सुमित चौधरी और महिला कांस्टेबल करिश्मा मेहता ने मौके पर पहुंचकर अपनी जान की परवाह किये बिना झील में उतरकर डूबती महिला को बचा लिया। गुस्से में आकर महिला ने कांस्टेबल के हाथों में दांत काट दिया। उधर महिला के झील में कूदने की घटना की सूचना पर महिला के पति की तबियत बिगडऩे पर उसे भीमताल सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम क्षेत्र की एक महिला का अपनी जेठानी के साथ पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई।

महिला का पति उसे थाने लेकर पहुंचा और पुलिस से महिला को समझाने की बात करने लगा, लेकिन महिला थाने से उठकर हल्द्वानी मार्ग की ओर चली गयी। कुछ दूर जाकर महिला ने झील में कूद मार दी। महिला को झील में कूद मारता देख कांस्टेबल सुमित चौधरी और करिश्मा मेहता ने भी छलांग लगाकर महिला का डूबने से बचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की ओर से अपनी जेठानी के खिलाफ तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। घटना पूरे बाजार में आग की तरह फैल गयी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौधाम हल्दूचौड़ में भजन कीर्तनों का दौर जारी -रात 12:00 बजे होगा श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119