घर के आंगन में पटाखे जला रही नाबालिग से दुष्कर्म-
काशीपुर। घर के सामने पटाखे जला रही नाबालिग को जबरन घर ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है । मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दीपावली के दिन वह त्यौहार मनाने अपनी मां के यहां आई थी । घर पर उसकी 12 वर्षीय पुत्री थी ।जो घर के सामने पटाखे जला रही थी।
इसी बीच शैंकी पुत्र रतन पाल उसकी पुत्री को जबरन खींच कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर छोटी बहन को जान से मारने की धमकी दी। जब वह मां के यहां से वापस घर पहुंची तो उसकी पुत्री घर पर नहीं थी । खोजबीन करने के बाद उसकी पुत्री रोते रोते घर पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी