काशीपुर में जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। युवक ने चचेरे भाई और चार अन्य लोगों पर उसके पिता पर जमीनी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को हल्का नंबर 1 के गढी़ इंद्रजीत निवासी नवदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा उसके पिता सुबह खेत पर गए थे। जहां उसके पिता पर उनके चचेरे भाई और चार अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप लगाया है कि जाते-जाते आरोपियों ने उसके पिता के बाएं हाथ में गोली मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी

जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने उनके साथ भी फावड़े से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा अभी एक पक्ष की ही तहरीर मिली है। मामला प्रथमदृष्टया उसके खुद के गोली मारने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119