मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज
काशीपुर। मारपीट के मामले में पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में पॉलीटेकनिक के पीछे प्रभात कालोनी सीमा पत्नी जयराम ने कहा कि बीती 29 सिंतबर की सायं करीब 5 बजे उसका पुत्र आशीष अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी वहां अमन पुत्र मीतान निवासी मानपुर रोड आया और उसके पुत्र से बोला कि तू मेरी बहन से से क्यों बातें करता है और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनके अपने दोस्तों को बुलाकर उसके पुत्र को बुरी तरह मारा पीटा। इस बावत कुछ गणमान्य लोगों के बीच में पड़ जाने के कारण दो पक्षों में समझौता हो गया। कहा कि बीती 30 सितंबर की दोपहर जब वह अपनी देवरानी के साथ बाजार जा रही थी, तभी अमन व उसका मामा राजा ने उनके साथ गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी।
जिसकी वीडियो उसके पास मौजूद है। इसके बाद अमन की माता संतोष, मौसी सुमन व रानी भी मौके पर आ गयीं और सबने मिलकर उन्हें मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि अमन व उसका मामा राजा व उसके दोस्त हाथों में हॉकी, लाठियां लेकर खड़े हैं और उन्हें कहीं आने-जाने नहीं दे रहे हैं। जिससे उनके परिवार को जानमाल का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन उसकी माता संतोष, मौसी सुमन व रानी तथा मामा राजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल