अल्मोड़ा में पांच साल बाद गिरी बर्फ-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। गुरुवार से ही अल्मोड़ा में बर्फबारी शुरू हो गई है। पांच साल बाद अल्मोड़ा में बर्फबारी होने से लोग खुशी से झूम उठे। अल्मोड़ा शहर से लगे स्याही देवी, चितइ, धार की तूनी,  कसार देवी, पताल देवी आदि स्थानों पर जमकर बर्फ बारी हुई। अल्मोड़ा के युवा बर्फबारी होते ही बाहर निकल आए और जमकर बर्फबारी का आनंद लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


इधर बारिश और बर्फबारी से लुढ़कते तापमान के बीच पहाड़ में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना के आधा दर्जन गांव गुरुवार को हुई बर्फबारी के चलते सफेद बर्फ के आगोश में है। और ग्रामीण श्वेत कर्फ्यू के चलते अपने घर आंगन तक सिमटे हैं। लेकिन इन्हीं कुछ गांव में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता बर्फबारी के बीच खूब पसीना बहा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


इसकी आहट कड़कड़ाती ठंड में भी राजनीतिक गर्माहट का अहसास कर रही है। भैंसियाछाना के थिकलना, रूपीकूड़ा, मल्ली धोनी, दियारी, कटधारा, गौनाप आदि कई ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक चुके हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119