फोर्स क्रूजर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, दो की मौत 14 घायल 

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज/ उधम सिंह नगर। सितारगंज के नकटपुर चौराहे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 14 सवार घायल हो गये। इनमें तीन की हालात गम्भीर है। सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रिफर किया गया। विगत रात्रि नेपाल के नेपालगंज से कुल्लू हिमांचल प्रदेश जा रही क्रजर एचआर 068बी -6048 सितारगंज के नकटपुरा चौराहे पर खड़े ट्रक यूके 06सीबी 5907 से पीछे से टकरा गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार 24 यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही पुल बल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पारस (17) पुत्र सुनील तथा माधव (8) पुत्र जनक निवासी दायलेख नेपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य 14 घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सभी घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। घायलों में तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। वाहन में सवार सभी सवारियां आपस में रिश्तेदार बताएं जा रहे हैं। वाहन में छोटे बच्चे समेत कुल 24 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119