पूर्व सीएम हरीश रावत ने आदर्श अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज में मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
एस आर चंद्रा
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में पूर्व सीएम हरीश रावत ने हाई स्कूल व इंटर के परीक्षा में मेधावी छात्रों को नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। बुधवार को पूर्व सीएम रावत ने अपने गृह क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज चौनलिया में मेधावी छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न क्रियाकलापों में अब्बल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया। रावत ने पूर्ण मनोयोग से अध्ययन कर सफल जीवन के लिये प्रेरित किया है। साथ ही लाइब्रेरी के लिए डिक्शनरी वह मेरे जीवन लक्ष्य उत्तराखंडीयत हरीश रावत से सबंधित किताबें भी दी गई।
इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूर्व सीएम श्री रावत ने बच्चों को आशिर्वाद वचन से उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कामिल हुसैन, पीटीए अध्यक्ष दर्शन सिंह असवाल, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, दुर्गा सिंह, जीवन सिंह कड़ाकोटी जगदीश चंद्र सिहं रावत,जीवन सिंह सहित समस्त स्टाफ के साथ ही क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा