रूद्रप्रयाग में फाटा हेलीपैड के पास बारिश से लैंडस्लाइड, मलबे में दबने से चार मजदूरों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुरुवार-शुक्रवार की रात भारी बारिश के कारण चार लोग मलबे में दब गए। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ में भूस्खलन हुआ और चार लोग इसकी चपेट में आ गए। देर रात 1.30 बजे फाटा हेलीपैड के सामने खाट गडरे में 4 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। इसके बाद रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, इनमें से किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि शुक्रवार को रात 1.20 बजे अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों की मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेज दिया गया है, जो मौके पर दबे हुए लोगों को निकालने के लिए कार्य कर रही है। पुलिस ने 4 शव बरामद करने के बाद सभी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि मलवे में दबे लोगों को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग नेपाल के हैं। अत्यधिक बारिश के कारण उफान पर आये गधेरे के मलबे के चपेट मे आये चार नेपालियों के शवों को रेस्क्यू टीमों ने बरामद किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119