चोरगलिया के पास शेर नाल उफान पर आने 108 सेवा नाले में फसी, चार जिंदगियों की सांसे अटकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 24 घंटे से हो रही बरसात के चलते हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त है पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है. घटना देर रात के सामने आई है जहां हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाल उफान पर आ जाने से सितारगंज से हल्द्वानी आ रही 108 सेवा नाले में फस गई जहां चार जिंदगियां पर खतरा मंडराने लगा। 108 सेवा नाले में फंसते उसमें सवार लोगों की सांसें अटक गई गया. मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया इसके बाद पानी कम होने पर 108 सेवा को बाहर निकल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह करीब 2:00 बजे का है जहां सितारगंज से एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में महिला ने 108 सेवा में बच्चों को जन्म दिया जच्चा बच्चा के इलाज के लिए उनको हल्द्वानी ले जाया जा रहा था इस दौरान जल्दी बाजी में 108 सेवा के चालक ने वाहन नाले को पार करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

चालक की लापरवाही के चलते पांच लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी. गनीमत रही कि लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वहां में सवार सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119