चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन बच्चों की मौत
नयी टिहरी। जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में रविवार को एक चौपहिया वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि पुजारगांव-लवर्खा-डोडग-थापला मोटर मार्ग पर पुजारगांव के पास हुई दुर्घटना से पहले चालक विजेंद्र लाल वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। लंबगांव के पुलिस थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन पुजार गांव जा रहा था और तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरा।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद 108 सेवा और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव एवं राहत अभियान चलाया। रावत ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी जिनकी पहचान पुजार गांव के रहने वाले गौरव (11), शंकर (10) और अखिलेश (14) के रूप में हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई