इंटरनेशनल ड्रग माफिया के घर में ईडी ने छापा मारा, 15 करोड़ डॉलर का मालिक है माफिया
हल्द्वानी। आज सुबह के गुरुतेग बहादुर वाली गली में सुरजीत सिंह नरूला पुत्र मनप्रीत सिंह के घर में ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है बनमीत सिंह ही सुरजीत सिंह का पुत्र है, इस इंटरनेशनल ड्रग माफिया के देवभूमि कनेक्शन की कहानी हैरान करने वाली है। हल्द्वानी के रहने वाले बनमीत को अप्रैल 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मार्च 2023 में अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया। कोर्ट की कार्यवाही के बीच इस साल जनवरी में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।
बनमीत ने अमेरिका में प्रतिबंधित ड्रग फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्सटेसी, जेनेक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसी अनेकों दवाओं और ड्रग्स की सप्लाई की बात कबूल की है। जिसके बाद उसे पांच साल कैद की सजा हुई है। हैरानी की बात ये है कि उसके पास ड्रग्स से कमाए 15 करोड़ डॉलर हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा