22-23 फरवरी से फिर बदलेगा प्रदेश में मौसम-
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 23 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय भागों व कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश, बर्फबारी हो सकती है।
शेष भागों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 24 व 25 को बारिश में कमी का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य में ताजा पश्चिमी विछोभ का असर रहेगा। वहीं प्रदेश में रविवार व सोमवार को को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार