गौला वाहन स्वामियों की मोटाहल्दू में महापंचायत-
-डीएम को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा-
मोटाहल्दू। गौला नदी के लिए राज्य सरकार की खनन रॉयल्टी की दोहरी नीति एवं स्टोन क्रशरों द्वारा उपखनिज का किराया कम दिए जाने को लेकर ग्राम प्रधान रमेश जोशी के नेतृत्व में गौला खनन संघर्ष समिति बरेली रोड के वाहन स्वामियों एवं श्रमिकों ने मोटाहल्दू में महापंचायत कर सरकार से त्वरित समाधान कर निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में वाहन स्वामियों ने चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को एसडीएम के माध्यम से दिया। वाहन स्वामियों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में गौला नदी से आरबीएम का किराया कम से कम 40 रुपए किए जाने और पूरे सीजन एक रेट होने तथा समतलीकरण के नाम पर निकलने वाले आरबीएम की रायल्टी क्रशर के नाम पर ना जारी करने एवं खनन समिति की बैठक में वाहन स्वामियों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है। गौला नदी से जुड़े वाहन पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं जिसके चलते श्रमिकों एवं वाहन स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

इससे पूर्व जैसे ही ज्ञापन लेने तहसीलदार लालाकुंआ पहुंचे तो वाहन स्वामी भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को ही ज्ञापन देने की बात कही। जिससे तहसीलदार को एसडीएम को वहां बुलाना पड़ा। एसडीएम मनीश कुमार ने वाहन स्वामियों को बताया कि खनन समिति की बैठक चल रही है, एक दो दिन तक समाधान हो जाएगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता हरेन्द्र बोरा, ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सीमा पाठक, प्रधान विपिन जोशी, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कीर्ती पाठक, हेमंत बोरा, जीवन कबड्बाल, मनोज मठवाल, पूर्व प्रधान बीडी खोलिया, हेम चंद्र दुर्गापाल, किशन सिंह लटवाल, संदीप पांडे, खीमानंद बलसूनी, हरीश चौबे, कमलेश चंदोला, प्रवीन दानू सहित सैकड़ों श्रमिक एवं वाहन स्वामी उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत