धर्म नगरी में एक महिला के साथ गैंगरेप- मुकदमा दर्ज-

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित

हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक महिला शौच करने के लिए सुबह जंगल में गई। जंगल में अंकित और मोंटी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही महिला जंगल में पहुंची अंकित और मोंटी ने महिला के साथ जबरन दुराचार किया। दुराचार करने के बाद उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे दोनों महिला को जंगल में छोड़ कर ही भाग गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

आरोपियों के भागते ही महिला सीधे जंगल से अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन महिला को तुरंत थाने में ले गए और यहां रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया । दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119