गंगोलीहाट : घास लेने जंगल गईं महिलाओं के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
गंगोलीहाट। फुटसिल में घास लेने जंगल गईं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। महिलाओं के शोर मचाने पर वाहन चालक और यात्री उनकी मदद के लिए आगे आए। एक पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार शाम वह अपनी साथी महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थी। आरोपी ललित मोहन भंडारी निवासी राईआगर और गोपाल सिंह धामी निवासी सौलिपाख, तहसील बेरीनाग ने वाहन रोककर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दोनों उसे खींचकर सड़क से नीचे ले जाने लगे तो उसने और साथी महिलाओं ने शोर मचाया। वहां से गुजर रहे वाहन चालक और यात्री शोर सुनने के बाद मदद के लिए मौके पर पहुंचे।प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश जोशी ने बताया कि महिला तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 74,115,352 में मुकदमा दर्ज कर दिया है जांच कर अग्रिम की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं