गंगोलीहाट:-जहां फकीर राम टम्टा को टिकट मिलने से खुश हैं भाजपाई- वहीं भाजपा का एक धड़ा हो रहा परेशान-

खबर शेयर करें

हरगोविंद रावल

गंगोलीहाट। भाजपा ने गंगोलीहाट विधानसभा से पूर्व दर्जा राज्य मंत्री फकीर राम टम्टा को प्रत्याशी धोषित करने के बाद बेरीनाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फकीर राम टम्टा का नगर के एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके भाजपा के मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने कहा कि हर बूथ स्तर पर कार्यकताओं को जिम्मेदारी दी गयी है, भाजपा के कार्यकर्ता एक जुट होकर फकीर राम को विधानसभा भेजेंगे। नगर मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ने कहा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को विधायक का प्रत्याशी बनाया है। जिससे कार्यकताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगोलीहाट से भाजपा विधायक बनकर फकीर राम को विधानसभा भेजा जायेगा। भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा ने टिकट मिलने पर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरूगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, महामंत्री गणेश उपाध्याय, हीरा सिंह कार्की, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश कोंरगा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र धानिक, योगेश मेहरा, मोहित मेहरा, किशन शाह, मोनू महरा, कृपाल रौतेला, मंजुल महेश्वर, डीएल शाह, किरन मियांन, पकंज, विक्रम ततराडी, नरेश, संजय, कमल, रोहित आदि मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा के लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

वहीं भाजपा विधायक मीना गंगोला के टिकट काटे जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणाई गंगोली में विधायक मीना गंगोला के आवास में बैठक की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को पत्र भेजकर कहा है कि विधायक मीना गंगोला एक दलित महिला होने के साथ ही निर्धन परिवार से है। उसका टिकट काटकर पार्टी ने कार्यकर्ताओ व उनके साथ छल किया गया है। कार्यकर्ताओं ने अविलंब टिकट पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119