लंबे इंतजार के बाद हरक सिंह हुए कांग्रेस में शामिल-
देहरादून। विगत रविवार को भाजपा से निष्कासित और मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिये गए डा.हरक सिंह रावत को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस में शामिल कर दिया गया। रावत अपनी पुत्रबहु अनुकृति के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डा.हरक सिंह रावत को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।
डा. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि वह पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल करने का फैसला लिया। हरक सिंह ने कहा कि मैं बिना शर्त कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।कांग्रेस में 20 साल मैंने काम किया। अब कांग्रेस की सत्ता में वापसी मेरा लक्ष्य है। प्रदेश में विकास करना मेरा लक्ष्य है।मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करूंगा।वह बिना किसी शर्त पार्टी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा राजनीति में कोई माफीनामा नहीं होता।
डा.हरक सिंह रावत ने कहा कि वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मुझे दिल से माफ किया है और मैं उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि 2016 की बगावत दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक घटना थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग