आज खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट-

खबर शेयर करें

केदारनाथ-बदरीनाथ में जानें कब शुरू होंगे दर्शनउत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट मंलगवार आज 03 मई को अक्षय तृतीय पर देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। तय कार्यक्रमानुसार गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:15 पर तो यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को तीर्थ-यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद आगामी छह माह के लिए श्रद्धालु गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में ही मां गंगा एवं यमुना के दर्शन के भागी बनेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12:15 पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। जो रात्री विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी। वहीं मंगलवार सुबह 8 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इ

सके बाद गंगोत्री धाम में प्रात: नौ बजे से विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया है कि मंदिर के कपाट खोेलने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  काशीपुर में महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दी


बताया कि मंगलवार को 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से पारंपरिक वाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन और पूजा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119