पेट दर्द से कक्षा 10 की छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में कक्षा दस में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा की अचानक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के बाद से ही छात्रा पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। रात में स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत

बुधवार सुबह जब परिजन छात्रा को सीएचसी कांडा लेकर पहुंचे, तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना कांडा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

थानाध्यक्ष दिनेश पंत ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी परिजन ने कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई है। बावजूद इसके पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना से गांव में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119