लड़कियां 250 रुपए में खरीद रहीं लड़के, फिर 5 मिनट गले लगकर लड़के करते ये काम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चीन में इन दिनों एक नया ट्रेंड जोरो पर चल रहा है। जहां लड़कियां पांच मिनट के लिए लड़के को खरीदती है और उसके साथ मिलकर अपने तनाव को कम करती है। यहां लड़कियां ‘मैन मम्स’ की मदद ले रही हैं, जो उन्हें हग करने यानी गले लगने के बदले में चार्ज करते हैं। गले लगाने वाली इस सर्विस की यहां खूब डिमांड है।


दरअसल, ‘मैन मम्स’ नाम का एक ग्रुप है, जो तनावग्रस्त और इमोशनली कमजोर लड़कियों को 5 मिनट गले लगाने की सर्विस देता है। इसके बदले लड़कियां 250 रुपए से 600 रुपए तक दे रही हैं। इस ग्रुप में जिम जाने वाले और इमोशनली मैच्योर लड़के शामिल हैं, जिनमें मां जैसी कोमलता और धैर्य होता है। हाल ही में, एक डिप्रेस्ड लड़की ने ऑनलाइन पोस्ट किया कि वह अपनी थीसिस के दबाव से निपटने के लिए मैन मॉम को गले लगाना चाहती हैं। उसने लिखा, मुझे सेकेंडरी स्कूल में एक बार गले लगाया गया था और मुझे सुरक्षित महसूस हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैन मम्स’ शब्द जिम वाले मस्क्युलर लड़कों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब युवा महिलाएं काम के तनाव, पढ़ाई के बोझ या किसी अन्य पर्सनल परेशानियों से जूझ रही होती हैं, तो वे इनसे उबरने के लिए ‘मैन मम्स’ को हायर करती हैं। एक बार हग करने के लिए मैन मम्स उनसे 20 से 50 युआन (यानी 250 रुपये से 600 तक चार्ज करते हैं) तक चार्ज करते हैं, और गले लगाने का समय आमतौर पर 5 मिनट का होता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

एक ‘मैन मॉम’ ने बताया कि गले लगने के लिए फीस लेने से इमोशनल दूरी बनी रहती है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘मैन मम्स’ आपको मेट्रो स्टेशन या शॉपिंग मॉल जैसी पब्लिक प्लेसेस पर देखने को मिल जाएंगे। कई बार लड़कियां इनसे गले लगकर अपनी दिल की बात भी शेयर करती हैं, जिससे उनका बोझ भी हल्का हो जाता है। लड़कियां ‘मैन मम्सÓ को उनकी शारीरिक बनावट, उनके बातचीत करने के तरीके, बिहेवियर और लुक्स के आधार पर चुनती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119