संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम बरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार सुबह तेजपाल निवासी ग्राम बरा की 18 वर्षीय पुत्री अंजलि की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाने की एसआई रिनी चौहान सीएचसी पहुंच गई। रिनी चौहान को परिजनों ने बताया कि अंजलि की तबियत काफी दिन से खराब चल रही थी। डाक्टर ने उसे डायरिया बताया था, जिसका उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब होने से अंजलि की मौत हो गई। रिनी चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119