गोरापड़ाव की महिला लालकुआं रेलवे स्टेशन से पत्नी प्रेमी के साथ फरार

खबर शेयर करें 👉


-पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक युवक की पत्नी उसके प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना उस समय हुई जब पति उसे ससुराल से लेकर घर वापस जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद निवासी बबलू कश्यप अपनी पत्नी को लेने के लिए गोरापड़ाव स्थित ससुराल आया था। 8 नवंबर को वह पत्नी को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा। टिकट लेने के दौरान, पत्नी मौके का फायदा उठाकर ससुराल के पड़ोस में रहने वाले महेश आर्य के साथ फरार हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-रुद्रपुर में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म -लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया आरोपी

काफी खोजबीन के बाद बबलू कश्यप ने रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर देकर महेश आर्य पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गैरसैंण में 27 अक्टूबर से होगा विधानसभा का सत्र, धामी सरकार का अंतिम सत्र होने की संभावना

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद मिल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119