दो किलो से ज्यादा चरस के साथ हल्द्वानी का आढ़ती गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने शनिवार शाम आवास विकास क्षेत्र से 2.14 किलो चरस के साथ हल्द्वानी के एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम कंचन तारा रोड आवास विकास में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक स्कूटी सवार आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देख स्कूटी मोड़ने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी चालक को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार

उसने अपना नाम सुमित गुप्ता पुत्र दिनेश चन्द्र गुप्ता निवासी रामपुर रोड निकट राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 2.14 किलो चरस बरामद हुई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी मंडी में आढ़त का काम करता है। उसके रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी चचेरे भाई ने उसे 5 हजार रुपये का लालच देकर रुद्रपुर के एक युवक को चरस देने को कहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और स्कूटी अपने कब्जे में ले ली है। टीम में थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी के अलावा अनिल भारती, रमेश चंदोला, एएनटीएफ से कौशल भाकुनी, भुवन चंद्र पांडे, दिनेश चंद्र, हरीश गोस्वामी, कंचन चौधरी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119