कार और कैंटर की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल-

खबर शेयर करें

टनकपुर। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को सिन्याड़ी के समीप एक कार और कैंटर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार मेरठ से पिथौरागढ़ को जा रही आर्टिका कार यूके 05-6308 और कैंटर यूके 03सीए-1278 में भिड़ंत हो गई। हादसे में आर्टिका में सवार लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। घायलों में जया जोशी (60) पत्नी मोहन चंद्र जोशी निवासी मेरठ के सिर में गंभीर चोट होने के कारण हायर सेंटर रिफर किया गया है। गुंजन जोशी (13) पुत्री कमल जोशी निवासी पिथौरागढ़, वाहन चालक सुरेश सिंह (32) पुत्र श्याम सिंह निवासी खेतीखान, कृतिका जोशी (22) पुत्री त्रिलोचन निवासी पिथौरागढ़, रंजना जोशी पत्नी कमल जोशी निवासी पिथौरागढ़ व पलक जोशी (19) पुत्री महेश जोशी निवासी पिथौरागढ़ का उपचार चल रहा है। गुंजन जोशी व चालक सुरेश सिंह का उपचार जारी है। कृतिका, रंजना, पलक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  झूठा नाम-पता बताकर युवती को भगा कर ले गया आसिफ, युवती वृंदावन से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119