फर्जीवाड़ा-मकान के बनाये जाली पेपर,18 लाख 97 हजार रुपये में बेच दिया-
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में मकान के जाली कागजात बना कर उसे बेचने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ईदगाह रोड लाइन नंबर 1 आजाद नगर निवासी आरजू बेगम पत्नी शमशाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका गौजाजाली स्थित मकान उत्तराखंड कोआपरेटिव बैंक में बंधक है। लेकिन उस मकान को कामिनी बी और उसके पति ने मकान ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे 18 लाख 97 हजार रूपए में बेच दिया।
जब उसने रजिस्ट्री के लिए जोर दिया तो मुकरने लगी और पैसा देने में भी आनाकानी करने लगी। इसके बाद पंचायत बैठी और उसके पति ने 18 लाख 97 हजार रूपए के तीन चैक उसे दे दिए। जब वह चैक से भुगतान लेने के लिए बैंक गई तो खाते में पैसे नहीं होने की वजह से चैक बाउंस हो गए। आरोप है कि महिला और उसके पति ने चार और लोगों को वही मकान बेच कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम