12वीं की छात्रा से टेंपो चालक करता था छेड़खानी मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। ग्राम पीरूमदारा के एक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि ख्वाजपुर पीरूमदारा निवासी टैंपो चालक सूरज रौतेला पुत्र जयपाल रौतेला पिछले काफी समय से एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

छात्रा के परिजनों ने तहरीर में बताया है कि आरोपी आए दिन छेड़छाड़ करता है। जिस वजह से छात्रा डरी हुई है। बताया कि कुछ दिन पहले उसने स्कूल बस में चढ़कर छात्रा से छेड़छाड़ की थी। एसएसआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119