आठवीं पास पेंटर कर रहा था शहर में बाइकों की चोरी..बनभूलपुरा स्थित काबुल के बगीचा से गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर में बाइक चोरी करने के यूपी के रामपुर निवासी साहिल को पुलिस ने देर रात वनभूलपुरा स्थित काबुल के बगीचा से गिरफ्तार किया है। वह शहर में रहकर पेंट करने का काम कर रहा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई पांच बाइकें भी बरामद की हैं। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बहुद्देशीय भवन सभागार प्रेसवार्ता में शुक्रवार को एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पिछले एक महीने से शहर में लगातार बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे। सीसीटीवी कैमरों की छानबीन और तफ्तीश के बाद पुलिस ने गुरुवार की देर रात वनभूलपुरा से रामपुर के सिविल लाइंस स्थित अजीतपुर निवासी 23 वर्षीय साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वनभूलपुरा में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आठवीं पास है और बाइकें चुराना भी स्वीकार किया। आरोपी बाइकें मुरादाबाद में बेचने की फिराक में था। आरोपी पर रामपुर में भी तीन मुकदमें दर्ज हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी