हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव
नई दिल्ली। पंजाब में भले ही भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई लेकिन पंजाब भाजपा के नेता रवनीत सिंह बिट्टू को उनकी मेहनत का ईनाम मिला है। बिट्टू भाजपा के ऐसे नेता हैं जो अपनी सीट गंवाने के बाद भी मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। बिट्टू ने रविवार मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। बिट्टू लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से भारी अंतर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। बावजूद इसके पंजाब भाजपा के नेता मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल हुए। उन्होंने मोदी 2.0 में लुधियाना सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बेअंत सिंह पंजाब में आतंकवाद विरोधी अभियान के नायक थे। बेअंत सिंह के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए ही एक आतंकवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। समाचार एजेंसी आरएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, बिट्टू अपनी प्रोफाइल के कारण मोदी 3.0 का हिस्सा हुए हैं, क्योंकि भाजपा पंजाब में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश जारी रखे हुए है। अपने मंत्रियों के चयन के समय भाजपा को अपनी जमीन वापस पाने के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मिली करारी हार को भी ध्यान में रखना होगा।
पीएम मोदी की मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले केबिनेट मंत्रियों में सर्वश्री राजनाथ सिंह,अमित शाह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डाॅ एस जयशंकर, मनोहर लाल,एच डी कुमारस्वामी,पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान,जीतन राम मांझाी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल,वीरेन्द्र कुमार, राम मोहन नायडू , प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव,गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डा मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी,चिराग पासवान, सी आर पाटिल शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी