मुखानी थाने में पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
हल्द्वानी। एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने पहुंचकर तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
पीड़ित महिला ने पुलिस को भेज पत्र में कहा कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में दामोदर कालोनी गढ़ रोड मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी उत्कर्ष त्यागी के साथ पूरे रीति रिवाज से हुई। शादी में मायके वालों ने जमीन बेचकर लाखों रुपये खर्च किए। शादी के बाद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें मारपीट शुरू कर दी। महिला ने खुद की जान को खतरा जताते हुए डाक के जरिए एक शिकायती पत्र मुखानी थाना पुलिस को भेजा। इधर मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार