डोबा मझेड़ा में धूमधाम से मनाया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस

खबर शेयर करें 👉

गरमपानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम डोबा में एस० एम० सहगल संस्था द्वारा HDFC बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया| योग का महत्व बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमें बताया गया कि आज के समय में मनुष्य की जीवन शेली में बदलाव आया है जिसके कारण मनुष्य के खान-पान व रहन-सहन में बदलाव हुआ है इन्ही कारणों से मनुष्य का स्वस्थ्य व जीवन प्रत्याशा घटी है| ऐसे समय में योग और संतुलित पोषण युक्त आहार को मनुष्य अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ रह सकता है और एक सुन्दर जीवन की कल्पना कर सकता है|

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

कार्यक्रम में 65 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया| योग दिवस के इस अवसर पर योग इंस्ट्रक्टर द्वारा स्ट्रेचिंग से शुरुआत करते हुए विभिन्न प्रकार के आसना, प्राणायाम, और ध्यान करवाया गया साथ ही इसका महत्वा भी बताया गया| कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में योग के प्रति जागरूकता फेलाना और योग का महत्ता बताना रहा|

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119