नकली सोने का घड़ा दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ -बीएएमएस डॉक्टर और वन विभाग का संविदाकर्मी सहित तीन गिरफ्तार
नानकमत्ता। पुलिस ने नकली सोने का घड़ा दिखाकर लोगों से मोटी रकम लूटने वाले शातिर ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक बीएएमएस डॉक्टर, वन विभाग का संविदाकर्मी और ठग गिरोह का सरगना शामिल है। वादी अमित रस्तोगी निवासी मुरादाबाद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसमें बताया गया कि किरायेदार रमेश सिंह उर्फ मुन्ना सरदार ने साथियों संग उसे नानकमत्ता क्षेत्र में नकली सोने का लालच देकर कैथुलिया गांव बुलाया और वहां वर्दीधारी नकली पुलिस बनकर उसका रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हरजिन्दर उर्फ राजू निवासी कैथुलिया, डॉक्टर सर्वेश अग्रवाल निवासी मुरादाबाद और वन कर्मी करनैल सिंह निवासी हरैया को गिरफ्तार किया, जिनके पास से ₹35,000 नगद व पैसे डबल करने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह 10-12 लोगों का है, जो नकली सोना दिखाकर पहले सुनार से चेक कराते और फिर सुनियोजित तरीके से वर्दी पहनकर रुपए लूटते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम में उ.नि. राजेन्द्र पन्त, कीर्ति भट्ट, संजय कुमार, मनोज जोशी समेत कई पुलिस जवान शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न