लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों में भारी नुकसान
नैनी/जागेश्वर :- पहाड़ी क्षेत्रों में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिस कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बताते चलें कि अल्मोड़ा, नैनी, जागेश्वर में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण कई जगह सड़कों पर मलवा आ गया है। मलवा आने से कई जगहों पर यातायात घंटों बाधित रहा। फसलों से हरे-भरे खेत बह गए हैं।


वहीं मकानों के आस पास भूस्खलन से कई मकानों को भी खतरा पैदा हो रहा है। बारिश का असर जागेश्वर में होने वाले श्रावणी मेले में भी देखने को मिल रहा है, लोग जहां-तहां फॅसे पड़े हैं। सावन के दूसरे सोमवार को भी जागेश्वर मे श्रद्धालुओं की कोई खास भीड़ देखने को नहीं मिली। जबकि कोरोना काल के चलते कई दूसरे राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं का पुलिस प्रशासन उनके वाहनों को रोक कर उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच के बाद ही मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं। मंदिर कमेटी की ओर से हर एक व्यक्ति को केवल दस मिनट का समय दर्शनों के लिए दिया गया है। यदि लगातार बारिश होती रही तो यहां के लोगों के लिए संकट पैदा हो सकता है।
रिपोर्ट जगदीश भट्ट
नैनी जागेश्वर
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी