लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में भारी भूस्खलन -संतोला में एनएच बंद सैकड़ो यात्री फंसे
चंपावत। मंगलवार सुबह 9:00 के लगभग लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में संतोला के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया जिसके चलते एनएच बंद हो गया है एनएच बंद होने से एनएच के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है और सैकड़ो यात्री एनएच बंद होने से फंस गए हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया आज सुबह जोरदार आवाज के साथ अचानक भारी भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया है उन्होंने बताया मलवे से एनएच बुरी तरह बंद हो गया तथा भूस्खलन लगातार जारी है।
वही एनएच के अधिकारियों के मुताबिक एनएच खोलने के लिए मशीन भेज दी गई है पर लगातार पहाड़ी से मलवा आने से एनएच खोलने में दिक्कते आ रही है एनएच खोलने के प्रयास जारी है फिलहाल एनएच खुलने में समय लग सकता है वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र सिंह अधिकारी ने एनएच के अधिकारियों की लापरवाही बताया है उन्होंने कहा एनएच के द्वारा सिर्फ दो मशीने सड़क खोलने के लिए लगाई है जो कि नाकाफी है 3 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक एनएच को खोला नहीं जा सका है एनएच मे सैकड़ो यात्री फंसे हुए हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार