हाईकोर्ट ने उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या के प्रचार वाहनों के संचालन पर लगाई रोक, आज पुनः होगी सुनवाई
नैनीताल। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा लोक सभा चुनाव का खर्च पेश नहीं करने पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी किरन आर्या के प्रचार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश को किरन आर्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है ।
याचिका की सुनवाई करते हुए वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की पीठ ने निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा पिथौरागढ़/ जिलाधिकारी अल्मोड़ा को नोटिस जारी कर जबाव देने को कहा है । मामले की सुनवाई कल (आज) मंगलवार को पुनः होगी ।
किरन आर्य ने अपनी याचिका में कहा है कि वे अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से एकमात्र महिला प्रत्याशी हैं और वह दूरस्थ क्षेत्रों में प्रचार में व्यस्त थी । चुनाव आयोग की ओर से आय व्यय का ब्यौरा देने के नोटिस देने के जबाव में वे 12 व 13 अप्रैल को निर्वाचन कार्यालय गई साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को भी प्रत्यावेदन दिया । लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रचार वाहनों पर रोक लगाते हुए उनके वाहनों को प्रचार की अनुमति नहीं दी है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अल्मोड़ा को जबाव देने को कहा है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार