रात की ड्यूटी में जा रहे होमगार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। रात की ड्यूटी को जा रहे होमगार्ड का एक्सीडेंट हुआ। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद जवान के पास उसकी आईडी से पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। जिला अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीएम आवास में तैनात होमगार्ड के जवान 58 वर्षीय सुंदर राम पुत्र माधो राम रविवार शाम करीब आठ बजे अपने निवास स्थान आरे से जिला कलेक्ट्रेट के लिए अपनी साइकिल से आ रहे थे। पिंडारी रोड़ घिरोली पुलिया से 100 मीटर पहले घायल अवस्था में रोड़ में बेसुध पड़ा हुआ दिखाई दिया। राहचलते लोगों ने उसे तत्काल उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। जायके बाद उसे हल्द्वानी रिफर किया गया। लेकिन सोमवार की सुबह करीब 5 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पार्वती देवी का एक साल पहले निधन हो गया था। मृतक के चार पुत्र गोपाल राम, नवीन चंद्र, प्रदीप राम, नंदन राम है। घटना के बाद चारों बेटे उनके साथ हल्द्वानी गए हुए है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादीशुदा महिला से शोएब ने कर डाली यह शर्मनाक हरकत -लोगों ने बाजार में जमकर पीटा

इधर होमगार्ड के साथी जवान महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मृतक 1985 बैज का होमगार्ड जवान था। उनके मौत की खबर सुनने के बाद उसके साथी जवान इंद्र सिंह, राजेश राम, चंदन थापा, अंदन राम, सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनके अधिकारी विनोद तोमर रिंकू सिंह सहित सभी साथी जवानों के साथ देर शाम को सरयू तट पर उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119