रेलवे का नया नियम : ज्यादा सामान पर लगेगा जुर्माना, स्टेशन पर बैग का किया जाएगा वजन
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के सामान का वजन किया जाएगा। अगर वजन तय सीमा से ज्यादा हुआ तो यात्रियों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा बैग की साइज को लेकर भी मापदंड निर्धारित किए गए हैं। अगर बैग की साइज इससे ज्यादा हुई तो भी जुर्माना भरना पड़ेगा। श्रेणी के हिसाब से सामान की सीमा अलग-अलग होगी।
नए नियमों के मुताबिक, अब आप ट्रेन के सामान्य कोच में 35 किलोग्राम तक ही सामान ले जा सकेंगे। वहीं, स्लीपर और एसी थर्ड श्रेणी में 40 किलोग्राम, एसी द्वितीय श्रेणी में 50 और एसी प्रथम श्रेणी में 70 किलोग्राम सामान ले जाने की अनुमति होगी। अगर यात्री तय सीमा से ज्यादा वजन वाला सामान या फिर वजन कम होने के बावजूद बहुत बड़ा बैग ले जाता है, तो उसे अतिरिक्त पैसे या जुर्माना देना होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर