होमगार्ड को पिकअप ने मारी टक्कर-घायल
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। थाना भतरौंजखान में कार्यरत बाजार भतरौंजखान में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड रविन्द्र सिंह कडा़कोटी पुत्र बहादुर सिंह कडा़कोटी निवासी कोटोगिवाई पटवारी क्षेत्र बासोट को आज सुबह लगभग -4 बजे एक पिकप संख्या यूके 06सीबी-4513 ने भतरौजखान तिराहे बाजार में टक्कर मार दी,साथ ही एक दुकान के अगले हिस्से में भी आंशिक क्षति हुयी हैं। वाहन स्वामी अंधेरे का फायदा लेकर रामनगर रोड की ओर भाग निकला।
आनन फानन में स्थानीय लोगों ने-108 सेवा से घायल होमगार्ड को रानीखेत अस्पताल के लिए उपचार के लिए भेज दिया। वाहन को पुलिस व स्थानीय लोंगों की मदद से मोहान चौकी बैरियर में रोक दिया गया है। वाहन चालक का नाम अली मौहम्मद व मालिक का नाम सफी अहमद निवासी झगड़पुरी थाना गदरपुर जिला उथम सिंह नगर बताया गया है।उक्त मामले की पुलिस जांच में जुटी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट