अंगीठी के धुएं से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

खबर शेयर करें 👉

पर्वतीय क्षेत्र टिहरी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

घटना भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में 16 जनवरी की रात घटी, जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

शादी के कार्यक्रम के बाद, वे अंगीठी लेकर कमरे में चले गए। कुछ देर बाद, अंगीठी के धुएं से गैस बन गई और जिस कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ग्राम प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि सुबह जब उनके बेटे ने दरवाजे से आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, दरवाजा तोड़ने पर दोनों मृत अवस्था में मिले।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119