दुःखद…करवाचौथ पर पत्नी का व्रत तुड़वाने से पहले पति की मौत
करवाचौथ पर बाजार से पत्नी के व्रत का सामान लेने गए शिक्षक की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। पत्नी का व्रत तुड़वान से पहले ही हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम पसरा गया। सोमवार को शिक्षक का दाह संस्कार कर दिया गया।
रविवार को काशीपुर के गांव ध्यान नगर निवासी शिक्षक 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मदन सिंह की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। देर शाम वह सामान लेने बाइक से जसपुर आए थे। इसी बीच कलियावाला मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल शिक्षक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
मनोज की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं व्रत तोड़ने के लिए पति का इंतजार कर रही पत्नी मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार को मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनोज कुमार रुद्रपुर के एक स्कूल में पढ़ाते थे। उन्होंने अपने पीछे 15 वर्षीय एक पुत्र को छोड़ा है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं आई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट