पति गया था बकरी चराने -विवाहिता ने गौशाला के अंदर फांसी लगाकर की खुदकुशी
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गगत एक विवाहिता ने गौशाला के अंदर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कर्मी गांव निवासी 30 वर्षीय खिला देवी पत्नी हरीश राम ने गुरुवार की दोपहर फंदा लगा लिया। उस वक्त उसका पति बकरी चराने गया था। घर लौटने के बाद उसे घटना की जानकारी मिली।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि महिला का शव गोशाला की छत पर लगी बल्ली पर लटका हुआ बरामद किया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतका के चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा ढाई वर्ष का है। सबसे बड़ा पुत्र कक्षा छह में पढ़ता है। आत्महत्या के कारण अज्ञात हैं। किसी की तरफ से प्राथमिकी भी नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर