नशे की हालत में अभद्रता व मारपीट करता है पति – महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर वार्ड नंबर 13 निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति आये दिन नशे की हालत में उसके साथ अभद्रता व मारपीट करता है। विगत दिवस भी विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। महिला का कहना है कि उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी जसपुर निवासी युवक से हुई थी। बीते दिवस देर शाम उसका पति उसे लेने मायके पहुंचा था, जहां शराब के नशे में उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि पति ने न केवल उसे गालियां दीं, बल्कि मारपीट भी की। जब परिजनों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की व हाथापाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

महिला का कहना है कि उसका पति उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इस संबंध में उसने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119