सिडकुल में फूड लाइसेंस पर चल रही थी अवैध दवा फैक्ट्री, सील

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। केंद्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, राज्य औषधि विभाग और सिडकुल पुलिस की टीम ने छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में एक व्यक्ति सुनील कुमार वर्मा पुत्र चैन सुख निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लिया गया। जांच में पाया गया कि फूड लाइसेंस पर दवा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि जांच में सामने आया कि कंपनी के पास दवा निर्माण का लाइसेंस नहीं है और वह केवल फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवाएं बना रही थी।एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119