बागेश्वर में महिला प्रधान प्रत्याशी ने घोषणा में किए वादे की कर दी शुरुआत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। प्रधान के चुनाव में महिला प्रत्याशी द्वारा की गई घोषणा, जीतने के बाद पूरा किया। उन्होंने गांव की प्रसूता महिला को 6000 रुपए की धनराशि दी। 

बता दें कि भैरोचौबट्टा से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी महिला प्रत्याशी दया देवी ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान अनोखी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि प्रधान चुने जाने पर वे गांव की प्रत्येक प्रसूता महिला व लड़कियों की शादी में अपने 5 साल के कार्यकाल तक  6 हजार रुपए अपने ओर से देंगी। ग्रामीणों ने दया को पूरा समर्थन देते हुए प्रधान चुना।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

प्रधान बनी दया ने रविवार को गांव की महिला हेमा देवी का प्रसव होने के बाद उन्हें 6 हजार रुपए दिए। प्रधान पति राजेश कुमार ने बताया कि हेमा देवी की जिला अस्पताल में लड़की हुई है। उन्होंने कहा की दया देवी जिले की पहली ग्राम प्रधान है जिन्होंने चुनावी घोषणा के बाद वह अपने खुद के जेब से पैसा दे रही है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को काफी मदद होगी। उन्होंने बताया कि वह प्रधान जनता की सेवा करने के लिए बने है। आगे भी वे समाज सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर विशन गोस्वामी, गुंजन कुमार, नीरज, और नवीन ने उनके इस पहल की सराहना की। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119