प्यार में धोखे से नाराज आशिक पहुंचा प्रेमिका को मारने, रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ा
प्यार अंधा होता है यह तो आपने सुना ही होगा परंतु इतना अंधा होता है कि प्रेमिका को हासिल करने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है और अगर वही प्रेमिका उसे धोखा दे दे तो वह किस हद तक जा सकता है। प्यार में धोखा मिलने से नाराज आशिक अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के लिए चाकू लेकर उसके गांव पहुंच गया। इससे पहले आशिक प्रेमी का कुछ कर पाता उससे पहले उसे पुलिस ने दबोच लिया। रामनगर रोड स्थित ग्राम प्रतापपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के प्रेम में दीवाना युवक अपनी प्रेमिका से नाराज हो गया और प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के लिए वह प्रेमिका के गांव में जा पहुंचा।
ग्राम फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी राशिद पुत्र आरिफ हुसैन का प्रेम दो वर्ष पूर्व से ग्राम प्रतापपुर क्षेत्र निवासी एक युवती से चल रहा था, किसी कारण युवती ने उससे बात करना बंद दी। जिससे नाराज होकर राशिद ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने की ठान ली। वह प्रेमिका को जान से मारने के लिए उसके गांव प्रतापपुर पहुंच गया। गनीमत रही की बुधवार की रात्रि में गश्त कर रही पुलिस ने संदेह होने पर उसे पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को चौकी ले जाकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के इरादे से आया था और इससे पूर्व बीती 27 फरवरी को भी वह उसे जान से मारने के इरादे से आया था, परंतु उस दिन भी वह कामयाब नहीं हो पाया था। जिसके चलते वह रात को मौका मिलने पर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार देता। इसी लिए वह रात को अपनी प्रेमिका के घर जा रहा था, इससे पहले उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल