ग्रह-नक्षत्र बताने के फेर में एक बाबा ने युवक के हाथ से सोने की अंगूठी की साफ
ग्रह-नक्षत्र बताने के फेर में एक बाबा ने युवक के हाथ से सोने की अंगूठी साफ कर दी। इसका पता लगने से पहले ही बाबा मौके से फरार हो गया। तलाश के बाद भी बाबा का सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार बाबा की पहचान को प्रयास तेज कर दिए हैं।
ऋषिकेश लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक यह घटना हिलटॉप पार्किंग की है। पीड़ित ऋषभ निवासी लक्ष्मणझूला ने तहरीर दी। बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी हिलटॉप पार्किंग में था। इसी बीच भगवा वेशधारी एक बाबा उनके पास पहुंचा। ऋषभ ने बताया कि ग्रह-नक्षत्र के बारे में बताते हुए बाबा ने हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
अचानक बाबा के मौके से चले जाने पर शक हुआ। हाथ में अंगूठी गायब होने पर उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग