बेऔलाद को गोद ली बेटी ने दी जान से मारने की धमकी, कोतवाली पहुंचा पिता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक बेऔलाद व्यक्ति ने अपनी बेटी को गोद लिया और उसे पालकर बड़ा किया लेकिन जब बेटी ने 54 हजार रुपये वाले आईफोन की मांग की और पिता ने आर्थिक तंगी के कारण इंकार कर दिया तो उसने जान देने की धमकी दी। इस धमकी से परेशान पिता सोमवार को पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 27 साल की है जिसे उन्होंने तब गोद लिया था जब उनके पास औलाद नहीं थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने बेटी को अच्छी तरह से पाला लेकिन अब उसकी बड़ी-बड़ी डिमांड्स शुरू हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

कुछ दिन से वह आईफोन की मांग कर रही है जो उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से पूरा करना मुश्किल है। मांग पूरी न होने पर वह खुदकुशी करने की धमकी दे रही है। पिता को डर है कि बेटी कोई गलत कदम न उठा ले। एसएसपी कार्यालय से पीड़ित को कोतवाली पुलिस के पास भेजा गया, जहां कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि युवती की काउंसलिंग कर उसे समझाया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119