पिथौरागढ़ में पीलिया से 11वीं की छात्रा की मौत, बरेली के अस्पताल में तोड़ा दम
पिथौरागढ़।सीमांत में पीलिया के कारण 11वीं की एक छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ा। पीलिया से मौत की यह पहल घटना नहीं है। इससे पूर्व भी सीमांत के दो और लोग मैदानी क्षेत्रों के अस्पताल में अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद बीमारियों की रोकथाम को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
नगर के कुमौड़ क्षेत्र में रहने वाली सारिका महर (17)पुत्री प्रदीप सिंह महर को कुछ दिन पूर्व पीलिया की शिकायत हुई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजन सारिका को हल्द्वानी लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बाद वे उसे जिला मुख्यालय लेकर आए। इस बीच एकाएक उसकी तबीयत और बिगड़ गई। फिर से परिजन उसे लेकर बरेली पहुंचे। यहां बीते सोमवार को सारिका ने दम तोड़ दिया। सारिका नगर के एक निजी विद्यालय में अध्ययनरत थी। छात्रा की एकाएक मौत से विद्यालय में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी